कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संक्रमण के दृष्टिगत किसी भी धार्मिक आयोजन, सामाजिक समारोह, मेले, जुलूस के आयोजनों को स्थगित रखा जाए: एसडीएम पराग जैन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संक्रमण के दृष्टिगत किसी भी धार्मिक आयोजन, सामाजिक समारोह, मेले, जुलूस के आयोजनों को स्थगित रखा जाए: एसडीएम पराग जैन | New India Times

झाबुआ जिले के मेघनगर विकासखंड के सभी सामाजिक, धार्मिक संगठनों, संस्थाओं, आम नागरिकों से झाबुआ कलेक्टर प्रबल सिपाह के निर्देश अनुसार मेघनगर एस.डी.एम. पराग जैन ने अपील की है कि कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संक्रमण के दृष्टिगत किसी भी धार्मिक आयोजन, सामाजिक समारोह, मेले, जुलूस के आयोजनों को स्थगित रखा जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं को भीड़ भरे आयोजनों से दूर रखें। कोरोना वायरस से व्यक्तिगत सतर्कता व सावधानी ही श्रेष्ठ बचाव है।
एस.डी.एम जैन ने कहा कि नमस्कार आदाब अभियान को अपनाएं व ज्यादा भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें, जरूरी काम हो तभी घर के बाहर जाएं, सर्दी जुकाम हो तो मास्क का प्रयोग करें एवं बार-बार हर कार्य करने के बाद अपने हाथों को धोएं।

स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट रहने के निर्देश

कोरोना वायरस के विश्वव्यापी संक्रमण के दृष्टिगत किसी भी धार्मिक आयोजन, सामाजिक समारोह, मेले, जुलूस के आयोजनों को स्थगित रखा जाए: एसडीएम पराग जैन | New India Times

एसडीएम पराग जैन ने मेघनगर बीएमओ डॉ सेलक्सी वर्मा को निर्देशित किया है कि अत्यंत भीड़ भाड़ वाले इलाके टेंपो स्टैंड, बस स्टैंड मेघनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार स्वास्थ्य विभाग द्वारा आम जनता को जागरूक किया जाए एवं कोरोना वायरस के लक्षण के वायरस से सतर्कता के लिए उपाय बताया जाए। शासकीय एवं प्राइवेट क्लीनिक पर भी कोरोना वायरस सूचना संदेश एवं फ्लेक्स लगाने की बात कही गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article