मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे चालीसगांव में लाखों के अवैध गुटखा के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जुनैद शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे चालीसगांव में लाखों के अवैध गुटखा के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

महाराष्ट्र में प्रतिबंध के बावजूद गुटखा की लगातार खरीद-बिकी हो रही है जिसका भंडाफोड़ करते हुए मंगलवार दोपहर को पुलिस ने एक वाहन से लाखों रुपये का प्रतिबंधित गुटखा बरामद कर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर पुलिस ने चालीसगांव रोड़ पुलिस ने मुंबई-आगरा महामार्ग चौराहे से बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित गुटखा बरामद किया है। ड्राईवर व कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि इंदौर से अवैध बिक्री करने के लिए ट्रक भर कर मालेगांव लाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन समेत गुटखा का मूल्य 30 लाख रुपये बताया है।

मुंबई-आगरा नेशनल हाईवे चालीसगांव में लाखों के अवैध गुटखा के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

चालीसगांव थाना प्रभारी अधिकारी प्रकाश मुंडे को खुफिया सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई कि इंदौर से मालेगांव की दिशा में तस्करी होने वाली है इस सूचना पर एक विशेष दल का गठन किया मुखबिर की सूचना के अनुसार चालीस गाँव रोड चौराहे पर जाल बिछाया इंदौर से आती एक आयशर एमपी 09 जी ई 1294 को रोक कर उसकी तलाशी लेने पर बैगों में गुटखा लदा हुआ था। इसकी कीमत 18 लाख रुपये बतायी जा रही है। आयशर के चालक रवि परब खरते 25 और सहयोगी चालक परबद नत्थू वास्कले को प्रतिबंधित गुटखा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रकाश मुंडे ने बताया कि चालीसगांव चौक पर ज्योंहि आयशर रुकी पहले से ही वहां पुलिस तैनात थी, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर गुटखा को जब्त कर लिया। पुलिस गुटखा को जब्त कर मामले की छानबीन कर रही है। इस दबिश को पुलिस इंस्पेक्टर प्रकाश मुंडे के नेतृत्व में उप निरीक्षक योगेश टिकले, प्रेमराज पाटील, अजीज शेख, सुशील शेंडे, मुख्तार शाह, नरेन्द्र माली ने अंजाम दिया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article