गौकशी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से गौमांस व उपकरण किया जब्त, दो आरोपी फरार | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

गौकशी मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर मौके से गौमांस व उपकरण किया जब्त, दो आरोपी फरार | New India Times

लखीमपुर-खीरी जिला के ग्राम पंचायत खमरिया कोईलार में मुखबिर की सूचना पर गौमांस की बिक्री कर रहे गांव निवासी नामवार तथा खुनचा को पुलिस ने गौमांस तथा उपकरण सहित बीते शनिवार की रात को उनके घर से दबोच लिया है जबकि दो अभियुक्त चुन्ना तथा तौकीर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों का गोवध अधिनियम में चालान कर दिया है।बीते शनिवार की रात करीब 1:45 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खमरिया कोइलार में गोवंश की हत्या कर बिक्री करने की सूचना पर दबिश डाली जिसमें मौके पर नामवार पुत्र अब्बास, खुनचा पुत्र सुहाग निवासी खमरिया कोयलार को दबोच लिया तथा मौके पर मौजूद 20 किलो गौमांस, बछिया की खाल, मारने के उपकरण चाकू, बुगदा, एक खदानी, एक तराजू, 1 किलो का बाट बरामद किया है, मौके से दो अभियुक्त चुन्ना पुत्र कल्लू तौकीर पुत्र हसन शाह रात्रि का फायदा उठाते हुए फरार हो गए हैं। पुलिस ने बरामद मांस को तथा बछिया की खाल को गांव में ही दफना दिया है तथा गोवध के उपकरण सहित दोनों अभियुक्तों नामवार तथा खुनचा को गोवध अधिनियम के तहत चालान कर दिया है।

पुलिस टीम में इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद, जितेंद्र वर्मा, रिंकू पाल, आशीष कुमार, अर्जुन सिंह, सत्यप्रकाश तथा महिला आरक्षी दीक्षा शामिल रही। इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद ने बताया कि गोवध में फरार दोनों अभियुक्तों की तेजी से तलाश की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article