धौलपुर पुलिस ने अवैध चम्बल बजरी परिवहन करते हुए ट्रक को किया जब्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस ने अवैध चम्बल बजरी परिवहन करते हुए ट्रक को किया जब्त | New India Times

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां वासुदेव आरपीएस के निकट सुपरीवीजन में सर्वोच्च न्यायालय से प्रतिबंधित चम्बल बजरी निकासी एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। जिले में अवैध चम्बल बजरी निकासी व परिवहन की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मनियां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध चम्बल बजरी से भरे हुए एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि मनियां पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक ट्रक में हाइवे पर आगरा उत्तरप्रदेश की ओर चम्बल बजरी ले जाई जा रही है जिस पर उप निरीक्षक परमजीत सिंह थानाधिकारी थाना मनियां ने मय पुलिस जाब्ता के साथ मिलकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-3 सियापुरा मोड पर नाकाबंदी करते हुए चम्बल बजरी से भरे 01 ट्रक नम्बरी RJ-11 GB 3662 को जब्त किया गया है, ट्रक का चालक अन्धेरे व फसल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। जिसके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान व तलाश कराई जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.