जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT;
फसल बीमा कार्यक्रम में पहुँचे किसान का उस समय होश उड गया जब उसे 8 एकड़ जमीन का फसल बीमा की राशि 280.90 रूपये मिले।
मिली जानकारी के अनुसारसिराली तहसील के ग्राम जूनापानी के किसान पूनम मीना को 8 एकड़ जमीन का फसल बीमा 280.90 रुपये मिल है। किसान का कहना है कि इस राशि से पेट्रोल का खर्चा भी नहीं निकलेगा।। इसी मामले को लेकर हरदा विधायक आर के दोगने ने कहा कि 8 एकड़ जमीन का फसल बीमा 280 रुपए मिला है, ऐसी स्थिति है। सरकार कोई भीख नहीं दे रही है। यह किसानों का अपमान है।किसान ने कहा कि सर्टिफिकेट भी हमारे पास है । हम प्रीमियम भी कटवाते हैं। हम कोई भीख नहीं ले रहे हैं । सरकार द्वारा हमारा अपमान किया जा रहा है । वहीं दूसरा मामला हरदा जिले के सिराली तहसील के ग्राम दीपगांव कला के पटवारी हल्का 23 के किसी भी किसान को बीमा राशि का लाभ नही मिला है।
