संदीप शुक्ला, उज्जैन, NIT;
लोकायुक्त टीम ने भष्ट्र निगम कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार उज्जैन नगर पालिक निगम में जोन क्रमांक 6 में चपरासी सतीश चौहान नामक व्यक्ति ने शौचालय बनवाने के नाम पर रुपये की मांग की थी, जिसे शनिवार दोपहर लोकायुक्त टीम ने फ्रीगंज स्थित बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम के समीप रिश्वत लेते हुए धर दबोचा है। टीम ने सतीश केपापा से 5500 रूपये रिश्वत की रकम बरामद कर ली है। पहले भी सतीश इनसे 14000 ले चुका है।
