ट्यूबवेल की मोटर खराब, पीने के पानी के लिए लोग परेशान | New India Times

 फ़िरोज़ खान, बारां(राजस्थान), NIT; ​ट्यूबवेल की मोटर खराब, पीने के पानी के लिए लोग परेशान | New India Timesबारां जिला के भंवरगढ़ तेजाजी डांडा इंद्रा कॉलोनी में लगी ट्यूबवैल की मोटर काफी समय से खराब होने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा है। महिला प्रीति सहरिया, रतनी बाई, कमलेश, सुमित्रा  ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर कई बार खराब हो चुकी है, जिसको मोहल्ले वासियों ने ठीक करवाकर काम चला लिया,  मगर अब इसको ठीक करवाना इनके बस की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत प्रसाशन को भी अवगत कराया जा चूका है,  उसके बाद भी अभी तक ठीक नही किया गया है। मोटर खराब होने के कारण सुबह उठते ही पहले पानी की व्यवस्था करना पड़ता है। कॉलोनी के लोग लंबे समय से पीने के पानी के लिए परेशान होते आ रहे हैं। इस सम्बंध में विकास अधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि ट्यूबवेल की मोटर ठीक करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। एक दो दिन में ठीक हो जायेगी।

By nit