कर्मचारी सेवा व शैक्षिक कार्य के लिए संजय तिवारी हुए सम्मानित | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

कर्मचारी सेवा व शैक्षिक कार्य के लिए संजय तिवारी हुए सम्मानित | New India Times

अनेक संगठनों में प्रदेश का नेतृत्व कर कर्मचारी सेवा करने व शैक्षिक कार्यो में जबलपुर संभाग द्वारा आयोजित शोध कार्यशाला में सिवनी जिले का प्रतिनिधित्व करने व अनेक कर्मचारी संगठन में प्रदेश स्तर पर कर्मचारी सेवा करने जैसे कार्यो पर बीआरसीसी कार्यालय द्वारा सम्मान हेतु नाम प्रस्तावित होने पर बरघाट विधानसभा द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह में माननीय विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया द्वारा सम्मान पत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया। इस सम्मान पर समस्त कर्मचारी संगठन के सदस्यों ने माननीय विधायक जी का आभार व्यक्त करते हुए आशा की है कि कर्मचारी संगठन में माननीयों का सहयोग भी कर्मचारी संगठनों को प्राप्त होना चाहिए क्योंकि कर्मचारी भी एक वोटर होता है और हमारी समस्या का निदान की आशा कर्मचारी अपने हितों की रक्षा के लिए कर्मचारी संगठनों से करता है अतः कर्मचारी संगठनों की मांगों पर भी माननीयों का सहयोग नितांत आवश्यक है। बरघाट विधायक मोहदय का सहयोग हमें हमेशा प्राप्त हुआ है और आज हम समस्त संगठनों की ओर से माननीय विधायक अर्जुनसिंह काकोडिया जी से निवेदन करते हैं कि 2005 से पुरानी पेंशन बंद कर दी गयी है व जिन शिक्षकों की मृत्यु हो जाती है उनके परिवार की अनुकम्पा नियुक्ति के लिए कठिन नियम होने के कारण अनुकम्पा नियुक्ति नहीं हो पा रही है, कर्मचारियो की ये दो प्रमुख मांगों में कर्मचारियों का सहयोग प्रदान करें।

By nit