ग्वालियर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा कैदी ने लगाई फांसी, तीन प्रहरी निलंबित | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर सेंट्रल जेल में सजा काट रहा कैदी ने लगाई फांसी, तीन प्रहरी निलंबित | New India Times

पॉक्सो एक्ट में सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार करैया निवासी नरोत्तम रावत रविवार शाम को मौका पाकर फांसी पर झूल गया। बताया जा रहा है कि मृतक जेल की बैरक नंबर 9 के पीछे टॉयलेट के बहाने गया था जहां उसने गमछे से फांसी का फंदा बनाया और फांसी पर झूल गया। मृतक कुछ समय पहले ही जेल में आया था। घटना की सूचना जैसे ही जेल प्रबंधन को मिली तो थाने को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा बना कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं जेल प्रशासन ने घटना को लेकर जांंच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के बाद दो प्रहरी तथा एक मुख्य प्रहरी को निलंबित भी कर दिया गया है। परंतु सबसे बड़ा सवाल यह है कि कैदी ने लगभग 7 बजे के आसपास खुले में फांसी कैसे लगा ली क्योंकि लॉकअप का समय भी यही होता है और यदि इसके बाद फांंसी लगाई तो बैरक के बाहर कैसे आया?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article