गांव के बीच रोड पर बह रहा है गंदा पानी, राहगीरों व स्कूली बच्चों को निकलने में हो रही काफी परेशानी, अचानक पहुंचे एसडीएम ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

गांव के बीच रोड पर बह रहा है गंदा पानी, राहगीरों व स्कूली बच्चों को निकलने में हो रही काफी परेशानी, अचानक पहुंचे एसडीएम ने दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश | New India Times

लखीमपुर-खीरी जिला के पिपरिया कप्तान गांव में बीच रोड पर गंदा पानी बह रहा है जिससे राहगीरों व स्कूली बच्चों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। अचानक क्षेत्र में पहुंची एसडीएम स्वाति शुक्ला ने रोड की हालात को देखकर ग्राम वासियों से बातचीत की और कहा इसका तत्काल एक-दो दिन में निस्तारण संबंधित अधिकारियों से कराया जाएगा। नाली नाला ना होने के कारण कुछ ग्राम वासियों के मकानों के किनारे व अंदर पानी भरा हुआ है। ग्राम वासियों को गांव व रोड पर गंदा पानी भरे होने के कारण बीमारी फैलने का भय बना हुआ है जिसको लेकर तत्काल एसडीएम स्वाति शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर दिशा निर्देश दिए और कहा अगर अगली बार इधर से मेरा भ्रमण हुआ यह समस्या पानी से संबंधित दूर नहीं हुई तो तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाएगी। एसडीएम को ग्राम वासियों ने बताया स्कूल जाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को निकलने में बहुत दिक्कत आती है इसी कारण छोटे बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पा रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.