सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री रतन सिंह भंवर को किया गया अपर लोक अभियोजक नियुक्त | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी श्री रतन सिंह भंवर को किया गया अपर लोक अभियोजक नियुक्त | New India Times

जिला एवं सत्र न्यायालय में रिक्त लोक अभियोजक के पद पर सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ए.डी.पी.ओ.) श्री रतनसिंह भंवर को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, बुरहानपुर श्री राजेश कुमार कौल द्वारा नियुक्त किया गया है।
जिला अभियोजन अधिकारी श्री कैलाशनाथ गौतम ने बताया कि जिला एवं सत्र न्यायालय बुरहानपुर में वर्तमान में दो अपर लोक अभियोजक कार्य रहे है एवं एक पद रिक्त है। म.प्र. शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी अधि. पृ.क्र. 3464/21-ब(दो)/2019, भोपाल, दिनांक 28.06. 2019 एवं भोपाल दिनांक 29-06-2019 एवं अधि. पृ.क्र. 6591/ 21-ब(दो)/2019 भोपाल दिनांक 26.12.2019 के पालन में एवं शासन के निर्देशानुसार सत्र और अपर सत्र न्यायालयों में अभियोजन कार्य के सुचारू रूप से संचालन के लिये अपर लोक अभियोजक का पद रिक्त होने अथवा अनुपस्थिति की दशा में जिला अभियोजन कार्यालय बुरहानपुर में पदस्थ ए.डी.पी.ओ. जिनकी सेवा सात वर्ष से अधिक की हो चुकी है, को अपर लोक अभियोजक के रूप में नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजेश कुमार कौल द्वारा आदेश जारी किया गया है। मान. तृतीय अपर सत्र न्यायधीश श्री राकेश कुमार पाटीदार के न्यायालय में श्री सुनील कुरील को अपर लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है एवं इनकी अनुपस्थिति में इनके कर्तव्य का निर्वहन करने के लिये श्री रतनसिंह भंवर को अपर लोक अभियोजक नियुक्त किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.