भोपाल के इक़बाल मैदान पर सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ एक जनवरी से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के इक़बाल मैदान पर सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ एक जनवरी से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी | New India Times

देश भर में चल रहे एनआरसी एंव सीएए के खिलाफ आंदेालन की कड़ी में भोपाल के इक़बाल मैदान से युवाओं एवं महिलाओं ने गांधीगिरी तरीके से अपनी बात दिल्ली तक पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां हर तरफ से एक ही आवाज उभर रही है कि इस काले कानून को देश बर्दाश्त नहीं करेगा, केन्द्र सरकार को फैसला वापस लेना होगा। इकबाल मैदान पर जारी सत्याग्रह के लिए न तो कोई अगुवा सामने आ रहा है और न ही किसी बैनर के तले इस आयोजन को आगे बढ़ाया जा रहा है बल्कि सोशल मीडिया पर चल रहे मैसेजेस और फेसबुक लाइव के देखते हुऐ लोग इस कारवां में शामिल होकर अपने नारों को बुलंद करते हुऐ कह रहे हैं कि देश के संविधान से छेड़छाड़ को न तो देश बर्दाश्त करेगा और न ही ऐसे कुत्सित प्रयास करने वालों को कभी माफ करेगा। वहीं महिलाओं ने भी घरों से निकल कर इकबाल मैदान पर मोर्चा संभालते हुऐ कहा कि घरों में रहकर परिवार के पोषण में बड़ी जिम्मेदारी निभाने वाली महिलाओं का यह भी कर्तव्य है कि देश पर आई किसी विपत्ति के लिए भी वह मर्दों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हों। देश की आजादी का इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कमर कसी थी और देश को आजाद कराने में महति भूमिका निभाई थी। महिलाओं ने कहा कि देश फिर अंदरुनी दुश्मनों से घिरा हुआ है, इसके संविधान पर संकट के बादल छाए हुए हैं, यहां के एकता-भाईचारे को दांव पर लगाया जा रहा है, इस मुल्क में रहने और जीने की आजादी को छीने जाने की कोशिश की जा रही है। महिलाओं ने ललकार लगाई कि देश के भोले लोगों को नाहक परेशान न किया जाए, जब इनका उग्र रूप सामने आएगा तो बड़े से बड़े तानाशाह को जमींदोज करने के नजारे सामने आएंगे।

भोपाल के इक़बाल मैदान पर सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ एक जनवरी से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी | New India Times

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की प्रदेश इकाई के सचिव हाजी इमरान हारून शहर में हो रहे विभिन्न प्रदर्शनों में अपनी टीम के साथ लगातार सहयोग कर रहे हैं। इसी विरोध की श्रृंखला में हाजी इमरान शुक्रवार को नमाज-ए-जुमा के बाद एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करने वाले हैं। इस दौरान इमामी गेट से शुरू होने वाला पैदल मार्च चौक बाजार तक जाएगा। इस बीच कार्यकर्ता हर दुकान, घर और राहगीर से कानून संशोधन के खिलाफ हस्ताक्षर करवाएंगे। हाजी इमरान ने बताया कि लगातार चलने वाले इस अभियान में घर-घर जाकर एक लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर करवाकर इसे ज्ञापन की शक्ल में देश के राष्ट्रपति को सौंपने की तैयारी की जा रही है।भोपाल के इक़बाल मैदान पर सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ एक जनवरी से अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी | New India Times

एनआरसी और सीएए के खिलाफ आरिफ नगर क्षेत्र से एक बड़ी रैली निकाली जाएगी। महिलाओं और पुरुषों की मौजूदगी वाली यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए काले कानून के विरोध में आवाज बुलंद करेंगे। इस रैली के बाद एक आमसभा भी आयोजित की जाएगी, जिसे विभिन्न धर्मों के धर्मगुरू, राजनीतिक और समाज से सरोकार रखने वाले लोग संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन भी दिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article