महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी बनेगा एचआईवी पीड़ित बच्चों के लिए स्कूल और होस्टल | New India Times

संदीप शुक्ला, इंदौर/भोपाल (मप्र), NIT:

महाराष्ट्र की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी बनेगा एचआईवी पीड़ित बच्चों के लिए स्कूल और होस्टल | New India Times

केंद्रीय आयुष मंत्री श्रीपद नायक आज श्रीमती आयुषी भय्यू जी महाराज से आश्रम जाकर मुलाकात की। मुलाकात की इस दौरान ट्रस्ट के एचआईवी प्रोजेक्ट महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की चर्चा की गई। दत्त जयंती पर आवश्यक कार्य होने की कारण श्रीपद नायक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके थे।
मुलाकात के दौरान श्रीमती आयुषी भय्यू जी महाराज ने आश्रम द्वारा महाराष्ट्र में चलाए जा रहे एचआईवी प्रोजेक्ट पर चर्चा की। आश्रम द्वारा करीब 100 पीड़ित बच्चों को वहां रखा गया जिसके बाद मंत्री जी ने मप्र में भी इसी तरह के आश्रम बनाने में मदद का भरोसा दिलाया। करीब 30 मिनट की मुलाकात में कई विषयों पर चर्चा हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.