दाऊदी बोहरा समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपने धर्मगुरुओं का जन्मदिन | New India Times

रहीम शेरानी/मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

दाऊदी बोहरा समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया अपने धर्मगुरुओं का जन्मदिन | New India Times

अंजुमन ज़कवी जमाअत कमेटी बुरहानपुर के प्रवक्ता मुल्ला तफ़ज़्ज़ूल हुसैन मुलायम वाला ने बताया कि दाउदी बोहरा समाजजनों द्वारा अपने 52 वें धर्मगुरु डॉ. सैयदना बुरहानुद्दीन साहब एवं 53 वें धर्मगुरु डॉ.सैयदना मुफ़द्दल सैफ़ुद्दीन साहब के जन्मदिन के अवसर पर शहर आमिल अली असगर भाई कोठावाला की अनुमति से शेख सैफ़ुद्दीन मन्नान की अध्यक्षता में एक जुलूस समाजजनों की पूरानी परंपरानुसार सुबह 8:30 बजे स्थानीय न्यू नज़मी मस्जिद, बोहरा जमाअत खाना, दाउदपुरा से शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया नन्हे मुंन्हे बच्चों ने बग्गियों में सवार होकर जुलूस के साथ निकले।
साथ ही घोड़े बग्गियां, स्काउड बैंड की धुन पर रोशन चौक इकबाल चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, फौवारा चौक होते हुए ज़कवी हवेली अंडा बाजार में समाप्त हुआ।जुलूस में दरगाह ए हकीमी के प्रबंधक शेख जूज़र भाई पटनावाला, शेख शब्बीर भाई भोपालवाला, शेख मोइज़ भाई पंपवाला, मुल्ला मुर्तुज़ा मन्नान, शेख सैफ़ुद्दीन मन्नान, शेख डॉ. अल्ताफ़ जावीद, शेख शाकिर लुकमान जी, हुजेफ़ा अंडे वाला, मुल्ला हसन तक़ी, आमिर भाई सीमेन्ट वाला, परवेज़ खान बहादुर, शकील खान बहादुर सहित सैकड़ों समाजजनों ने शिरकत की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article