मीडिया कर्मियों को समूचित सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करें: पुलिस उप महानिरीक्षक बिहार | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

मीडिया कर्मियों को समूचित सुरक्षा एवं सहयोग प्रदान करें: पुलिस उप महानिरीक्षक बिहार | New India Times

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर बिहार पटना द्वारा सभी वरीय पुलिस अधीक्षक, वरीय पुलिस अधीक्षक (रेल) बिहार को दिशा – निर्देश दिया गया है कि, पत्रकारों/ छायाकारों एवं मीडिया कर्मियों की सुरक्षा, सहयोग प्रदान करने, उनके विरूद्ध पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं करने एवं अन्य बिंदुओं पर सभी को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए हैं।

ज्ञातव्य है कि ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सुमन कुमार मिश्रा द्वारा पत्रकारों को झूठे मुकदमे में फंसाये जाने का उल्लेख करते हुए उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने हेतु पत्र पुलिस महानिदेशक, बिहार पटना को दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में पत्रकारों के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन के आलोक में पुलिस उप महानिरीक्षक बिहार, पटना द्वारा प्रासंगिक पत्र के माध्यम से पत्रकारों/ छायाकारों एवं मीडिया कर्मियों की सुरक्षा एवं उन्हें सहयोग प्रदान करने, उनके विरूद्ध पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर निरोधात्मक कार्रवाई नहीं करने एवं अन्य बिंदुओं पर सभी को आवश्यक दिशा – निर्देश दिए गए हैं।

उक्त आदेश का कठोरतापूर्वक अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। इस पत्र के निकलने से एक ओर जहां पत्रकारों में हर्ष है वहीं बिहार के सभी पत्रकारों विभिन्न संगठनों ने आल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन बिहार प्रदेश अध्यक्ष को साधुवाद दिया है साथ ही सूबे के पुलिस कप्तान गुप्तेश्वर पांडेय को भी पत्रकारों ने दिल से साधुवाद दिया है। वहीं आईरा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब सूबे में पत्रकारों का दशा और दिशा और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही बिहार के मुख्यमंत्री से मिलकर महाराष्ट्र के तर्ज पर बिहार में भी पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग को भी रखा जायेगा ताकि बिहार में चौथा स्तंभ सुरक्षित होकर अपना कार्य संपादित कर सकें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article