अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

खान्देश शिरपुर के भूमि पुत्र अक्षय अग्रवाल ने एक बार फिर शिरपुर खान्देश और उनके प्राथमिक शिक्षा संस्थान आरसी पटेल ग्रुप का नाम देशभर में रोशन किया है। अग्रवाल को आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण होने के उपरांत
ट्रेनिंग के दौरान मसूरी में उन्हें डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है। इस सम्मान से शिरपुर समेत खान्देश का सिर गर्व से ऊंचा करने पर पूर्व मंत्री अमरीश भाई पटेल ने उनकी सरहाना और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
युपीएससी की ‘सिवील सर्विस (मुख्य) परीक्षा 2018’ में धुले ज़िला के शिरपुर तहसील का अक्षय अग्रवाल पहले प्रयास में ही आईएएस के लिए पूरे देश में खान्देश के सपुत्र ने 43 वां अंक हासिल किया था जबकी महाराष्ट्र राज्य में अक्षय अग्रवाल दूसरे स्थान पर रहे थे। इस उपलब्धि पर अक्षय का पूर्व शिक्षामंत्री तथा विधायक अमरिशभाई पटेल समेत पुरे तहसील वासी अभिनंदन कर रहे हैं।
अक्षय अग्रवाल गत अप्रैल 2019 से आईएएस परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद मसूरी स्थित लालबहादूर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकॅडमी में कलेक्टर हेतु प्रशिक्षण आंरभ की जो तीन महीने का फाउंडेशन कोर्स है और 6 डिसेंबर को अग्रवाल के सफलतापूर्वक फाउंडेशन कोर्स गुणवत्तापूर्ण समय में उत्तीर्ण करने पर उन्हें “डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल” से नवाज़ा गया है।
बालवाड़ी से लेकर 12 वीं तक की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आर. सी. पटेल में अक्षय ने पूरी की जिसके बदौलत उनका बेस पक्का होकर महंगी क्लासेस के बिना खूद की मेहनत पर सफलता प्राप्त की। वह किराना व्यापारी सुनिल अग्रवाल व लता अग्रवाल के बेटे हैं।
ज़िले का नाम देशभर में रोशन करने वाले अक्षय का पूर्व शिक्षामंत्री तथा विधायक अमरिशभाई पटेल, विधायक काशिराम पावरा, नगराध्यक्ष जयश्रीबेन पटेल, उपनगराध्यक्ष भूपेशभाई पटेल, संस्था उपाध्यक्ष राजगोपाल भंडारी, पार्षद तपनभाई पटेल, उद्यमी चिंतनभाई पटेल ने अभिनंदन किया है।
