खजुरिया हत्याकांड के दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार, कोतवाल के भी लगी गोली | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:खजुरिया हत्याकांड के दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार, कोतवाल के भी लगी गोली | New India Times

खजुरिया हत्याकांड के दो अभियुक्तों के साथ हुई मुठभेड़ कोतवाल को गोली लग गई जिन्हें आनन फानन में सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मुठभेड़ में दो अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त में आये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार भी सरकारी अस्पताल पर पहुंचे।

खजुरिया हत्याकांड के दो अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में हुए गिरफ्तार, कोतवाल के भी लगी गोली | New India Times

पुलिस और एसओजी को लोकेशन मिली कि कुछ अभियुक्त खजुआ गांव के समीप मौजूद हैं, तभी क्राइम ब्रांच के एसआई सर्वेश पाल, देवेंद्र कुमार यादव, दीपक, पुनीत और मोहम्मदी टीम से प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी, एसआई अरुण सिंह, राहुल गिरि, दीपक यादव, पसगवा स्पेक्टर नीम गवा, हैदराबाद पुलिस उपाधीक्षक गोला मोहम्मदी ने घेराबंदी की तब इस्माइल ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया जो प्रभारी निरीक्षक के सीने में लगी, जवाबी फायरिंग में इस्माइल के बाएं पैर में गोली लगी तथा वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। खजुआ गांव के ढाई सौ मीटर की दूरी पर नवाबी को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया तीन बदमाशों के पास से 315 बोर का असलहा और जिंदा कारतूस मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर घटना में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मोहमदी में कैंप कर रहा हूं, इस मुठभेड़ में चारों थानों के इंस्पेक्टर और टीम मौजूद रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article