देश की उन्नति लिए खुदरा व्यापार बचाना जरूरी: मानवेंद्र पांडव | New India Times

साबिर खान, लखनऊ (यूपी), NIT:

देश की उन्नति लिए खुदरा व्यापार बचाना जरूरी: मानवेंद्र पांडव | New India Times

राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन का प्रांतीय सम्मेलन लखनऊ में आयोजित किया गया। सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित गुप्ता ने वरिष्ठ समाजसेवी मानवेंद्र पांडव को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर बोलते हुए मानवेंद्र पांडव ने श्री अमित गुप्ता जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी श्री अमित गुप्ता जी ने दी है, मैं पूरी निष्ठा के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करूंगा। श्री पाण्डव ने कहा कि देश की उन्नति एवं प्रगति के लिए खुदरा व्यापार बचना बहुत आवश्यक है। श्री पांडव के अलावा शपथ लेने वालों में प्रदेश अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, वरिष्ठ प्रदेश महामंत्री जगत प्रशांत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर गुप्ता, प्रदेश महामंत्री मनोज पवार, रमेश निरंकारी, उपाध्यक्ष रविंद्र जायसवाल, महामंत्री विनोद केसरवानी, संगठन मंत्री पप्पू तिवारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, युवा प्रदेश कोषाध्यक्ष व महिला जिला अध्यक्ष के रूप में शालिनी सिंह को शपथ दिलाई गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, श्यामशुन्दर पालीवाल को युवा जिला अध्यक्ष मथुरा, सचिन अग्रवाल, जिला महामंत्री कौशल अग्रवाल, विष्णुदत्त अग्रवाल, मनोज लवानिया सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों की कार्यकारिणी घोषित की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article