पूर्व राज्य सभा सांसद राहुल बजाज के प्रतिष्ठान पर युवाओं ने भेंट किया फूल, पूर्व राज्य सभा सांसद के नाम ज्ञापन सौंप कर हर क़दम पर साथ रहने का किया वादा | New India Times

अंकित तिवारी, ब्यूरो चीफ, प्रयागराज (यूपी), NIT:

पूर्व राज्य सभा सांसद राहुल बजाज के प्रतिष्ठान पर युवाओं ने भेंट किया फूल, पूर्व राज्य सभा सांसद के नाम ज्ञापन सौंप कर हर क़दम पर साथ रहने का किया वादा | New India Times

वयापारिक प्रतिष्ठानों के अवार्ड समारोह में ग्रह्यमंत्री अमित शाह और वित्तमंत्री की उपस्थिती में उधोगपति व पूर्व राज्य सभा सांसद राहुल बजाज द्वारा भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए जिस प्रकार निडरता का परिचय देते हुए कड़ी फटकार लगाई उस वक्तव्य से प्रयागराज वासी काफी गद-गद हैं। समाजवादी पार्टी के युवा नेता शान यदुवंशी के नेत्रित्व में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने सिविल लाईन्स स्थित बजाज शो रुम में बजाज सर्विस के एम डी व कर्मचारियों को गुलाब का फूल भेंट करते हुए श्री बजाज के नाम एक ज्ञापन सौंप कर उनके साहस की सराहना की, वहीं यह आश्वस्त किया कि अगर सरकार द्वारा उन्हें प्रताड़ित करने की कार्यवाही की चेष्टा की गई तो सपा कार्यकर्ता और नवजवान सड़कों पर उतर कर उग्र आन्दोलन करने के लिए तैयार है।

शान यदुवंशी ने कहा कि जिस प्रकार भाजपा सरकार हठधर्मी करते हुए लोकतन्त्र के सभी स्तम्भों पर हावी हो कर हिटलर शाही अपना कर लोगों की आवाज़ को दबा रही है ऐसे माहौल में पूर्व राज्यसभा सांसद द्वारा भरी महफिल में अमित शाह जैसे चाड़क्य की उपस्थिती में राहुल बजाज जी ने गर्जना दिखाई वह भाजपा की चूलें हिलाने और जो दूसरे डर के मारे बोलते नहीं थे उनमें साहस का संचार पैदा करने का कार्य किया है, हम सब नौजवान उनके साथ हैं।

इस अवसर पर उपस्थित नौजवानों में शान यदुवंशी, गुलाब यादव पीन्टू, विशाल सिंह, सत्यवेन्द्र सिंह आज़ाद, मनोज बाबा, जितेन्द्र सिंह, नितिन यादव, आशीष पाल, अंकित यादव, अजय सिंह, साक़िब जमाल, राकेश सिंह, सै०मो० अस्करी आदि ने राहुल बजाज के गर्जना की सराहना करते हुए उनके हौसलापूर्ण वक्तव्य पर बजाज शो रुम के एम डी व कर्मचारियों को बधाई दी।

By nit

One thought on “पूर्व राज्य सभा सांसद राहुल बजाज के प्रतिष्ठान पर युवाओं ने भेंट किया फूल, पूर्व राज्य सभा सांसद के नाम ज्ञापन सौंप कर हर क़दम पर साथ रहने का किया वादा”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.