गले में प्याज का हार पहन कर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

गले में प्याज का हार पहन कर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन | New India Times

प्याज़ के बढ़ते दामों को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस देश भर में धरना प्रदर्शन कर रही है लेकिन बहराइच में कांग्रेसियों ने प्याज़ को गहना बना कर उसकी माला पहनकर उसे सोने के समतुल्य दर्शाते हुए अनोखा प्रदर्शन किया और योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भारी तादाद में निकले कांग्रेसियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

गले में प्याज का हार पहन कर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन | New India Times

बहराइच में आज कांग्रेसियों ने गले में प्याज का माला पहन कर धरना स्थल से जिलाधिकारी कार्यालय तक योगी- मोदी मुर्दाबाद का नारा लगाते पहुंचे।

गले में प्याज का हार पहन कर कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन | New India Times

जेपी मिश्रा जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी बहराइच ने प्रदेश के योगी सरकार और केंद्र के मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी उस समय जब प्याज के दाम बढ़े थे तो तो भाजपा वालों ने जोरदार प्रदर्शन किया था आज देश में बीजेपी के सरकार होते हुए प्याज ₹100 किलो बिक रहा है आज उसी को लेकर के हम लोगों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया है जिसमें बहराइच कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष शेख जकरिया शेखू और हाजी महफूज और बड़ा विधानसभा की प्रत्याशी मनुदेवी रवि श्रीवास्तव तथा तमाम कांग्रेसी जन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.