विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सप्ताह भर विभिन्न सड़क जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सप्ताह भर विभिन्न सड़क जागरूकता कार्यक्रमों का हुआ आयोजन | New India Times

सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल बीएड डीएलएड परिसर में तृतीय विशेष सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत सप्ताह भर विभिन्न सड़क जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें सड़क जागरूकता विषय पर निबंध, स्लोगन, पोस्टर, क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रशिक्षुओं ने लहरपुर गेट पर नुक्कड़ नाटक कर जनसामान्य को जागरूक करने का प्रयास किया तथा प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह द्वारा समस्त प्रवक्ताओं एवं प्रशिक्षुओं को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

सेंट बिलाल कान्वेंट स्कूल बीटीसी बीएड कैंपस में सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह 18-11-2019 to 24-11-2019 के अंतर्गत 23-11-2019 को डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के सम्बंध में शपथ ली। सभी प्रशिक्षुओं को प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में प्राचार्य श्री भूपेंद्र सिंह ने सड़क सुरक्षा नियमों से अवगत कराते हुए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रवक्ता मुईज़ अहमद, रामसेवक, राशिद हुसैन, उमेश कुमार व खेल प्रशिक्षक शोएब उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.