पूर्व प्रधान मंत्री स्व इन्दिरा गाँधी की सदर चौराहे पर मनाई गयीं जयन्ती | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

पूर्व प्रधान मंत्री स्व इन्दिरा गाँधी की सदर चौराहे पर मनाई गयीं जयन्ती | New India Times

भारत की प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी गोला वह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोला के तत्वावधान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सबसे पहले गोला गोकरननाथ खीरी सदर चौराहा पर स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर सभी वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण किया उसके बाद एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसमें शहर अध्यक्ष शैहजेंद्र दीक्षित ने कहां स्वर्गीय इंदिरा गांधी जी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनके द्वारा किए हुए कार्य इतिहास के पन्नों में लिखे हैं। और लिखे रहेंगे निवर्तमान प्रदेश सचिव प्रहलाद पटेल सदस्य जिला पंचायत खीरी अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में मौजूद रहकर गोष्टी को संबोधित करते हुए कहा स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने जिस तरीके से अखंड भारत को जो विकास की गति दी और जो उनके द्वारा हुए अद्वितीय कार्य जो आज तक कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया वह सब हम भारतवासी हमेशा याद करेंगे ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम कुमार वर्मा कुंभी ने कहा स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी के कार्यों से मौजूदा सरकार को सीख लेना चाहिए गोष्टी के बाद सदर चौराहे पर गरीब मजदूर किसानों को फल वितरण कर इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे लगे उसके बाद सीएचसी अधीक्षक महोदय गोला से संपर्क कर उनकी देखरेख में मरीजों को फल वितरण किए गए सभी को यह बताया गया कि आज पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा जी की जयंती है हम सब को उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए आज संकल्प लेना चाहिए कार्यक्रम में अशोक सक्सेना , सत्य प्रकाश बाजपेई इंजीनियर सलमान, पंडित ज्योति प्रसाद तिवारी , पारस प्रसाद मिश्रा , शफी आगा , युसूफ अली, संजीव अग्निहोत्री , राजेश विश्वकर्मा मनोज गुप्ता, राहुल पटेल , हंस राम स्वर्णकार एडवोकेट ,अजय शुक्ला ,पंकज पटेल, फकीर मोहम्मद, सहित पचासों कांग्रेेस मौजूद रहे।

By nit