विधायक ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, नागरिकों के स्वारथ से बिल्कुल न खेल खेले किसी को बख्शा नहीं जाएगा: विधायक शाह | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

विधायक ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, नागरिकों के स्वारथ से बिल्कुल न खेल खेले किसी को बख्शा नहीं जाएगा: विधायक शाह | New India Times

सोमवार की सुबह शहर के नवनिर्वाचित विधायक डॉक्टर फारुख शाह दल बल के साथ में औचक निरीक्षण को जिला अस्पताल पहुंचे तो खुली पोल मरीजों का इलाज करने वाला जिला अस्पताल खुद बीमार है अस्पताल के प्रांगण में बड़े पैमाने पर जंगली पेड़ पौधे उग आए हैंरं जिसकी और स्वच्छता अभियान के प्रति अस्पताल के जिला शल्य चिकित्सक का ध्यान ही नही है जिससे नाराज होकर विधायक ने अस्पताल परिसर को ही बीमारियों से ग्रसित बताया उन्होंने तत्काल प्रभाव से अस्पताल के प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया जाने के निर्देश जारी करते हुए जंगली पेड़ पौधों को काट कर प्रतिदिन साफ सफाई के निर्देश सिविल सर्जन डॉक्टर सांगले को दिए हैं।

एम आई एम के विधायक डॉक्टर फारुख शाह ने सप्ताह के पहले दिन अधिकारियों को लेकर शहर स्थित पुराना जिला अस्पताल का मूल्यांकन किया इस दौरान उपस्थित मरीजों ने शिकायत की घंटों कतार में रहने के बाद भी अस्पताल के द्वारा निशुल्क दवाइयां समय पर उपलब्ध नहीं कराई जाती है इसी तरीके से डेंगू मलेरिया बुखार पर भी अस्पताल में उपचार तथा आवश्यक उपलब्ध नहीं है जिसे तुंरत उपलब्ध कराने के आदेश विधायक शाह ने जारी किए।

विधायक ने किया जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण, नागरिकों के स्वारथ से बिल्कुल न खेल खेले किसी को बख्शा नहीं जाएगा: विधायक शाह | New India Times

हाल ही में शिवसेना के मंत्री दादा भूसे ने 100 बिस्तरों के जिला अस्पताल को सरकार से मान्यता प्राप्त कराकर ज़िला नियोजन मंडल से 30 करोड़ रुपये का अनुदान राशि से अस्पताल का नूतनीकरण कराया था. इस अस्पताल में फिलहाल जच्चा बच्चा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है. हाईटेक साधन सामग्री उपलब्ध नहीं होने कारण अन्य बीमारियों का इलाज अस्पताल में नहीं कराया जा रहा है इस तरह की जानकारी सिविल सर्जन डॉक्टर सांगले ने बताया है।

ज़िला अस्पताल के सामने नाली जाम होने के कारण बड़े पैमाने पर डेंगू मलेरिया के मच्छरों की पैदाइश हो रही है इसका संज्ञान लेते हुए विधायक डॉक्टर फारुख शाह ने मनपा अधिकारियों स्वच्छता कर्मचारियों तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी और कहां है की नागरिकों के स्वारथ से बिल्कुल न खेल खेले किसी को बख्शा नहीं जाएगा इस दौरान जिला शल्य चिकित्सक अधिकारी पी एम सागले , डॉक्टर महेश भाड़ंगे ,डॉक्टर संजय शिंदे ,श्रीमती घोड़के , कमलेश परदेशी आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.