राजस्थानीय आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा श्री महालक्ष्मी नारायण एवं आंकड़ेश्वर मंदिर का अन्नकूट एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ धार (मप्र), NIT:

राजस्थानीय आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा श्री महालक्ष्मी नारायण एवं आंकड़ेश्वर मंदिर का अन्नकूट एवं सम्मान समारोह हुआ संपन्न | New India Times

स्थानीय राजस्थानीय आद्य गौड़ ब्राह्मण समाज का अन्नकूट एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दानदाता श्रीमती कलावती दुबे का समाज द्वारा सम्मान किया गया जिन्होंने 6 लाख रुपए की एफडी जो विभिन्न बैंको में जमा है समाजसेवी स्वर्गीय श्री पं. बंशी गुरू की इच्छानुसार महालक्ष्मी नारायण एवं आंकड़ेश्वर मंदिर सहित अपनी व्यापारिक एवं आवासीय संपत्ति समाज को दान कर दी। महादानी श्रीमती कलावती दुबे ने इस अवसर पर मूर्ति के सामने अनुष्ठान कर संकल्प लेकर समाज को अपनी संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज सौंपे। दान दी गई चल-अचल संपत्ति के साथ-साथ मंदिर की देखरेख अब समाज की रजिस्टर्ड संस्था करेगी।
इसअवसर पर समाज के वरिष्ठों एवं नारी शक्ति ने उनका शाल श्रीफल भेंट कर तथा माला पहनाकर अभिनंदन किया। समारोह के आरंभ में भगवान श्री परशुरामजी की मूर्ति पर दीप प्रज्वलित किया गया। समारोह की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ पं. श्रीनारायण जी शर्मा ने की। प्रारम्भ मे स्वागत भाषण डाँ. पं. अशोक शास्त्री ने दिया, अतिथि परिचय एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पं. प्रवीण शर्मा ने प्रस्तुत की। कार्यक्रम का सफल संचालन पं. महेश त्रिवेदी ने किया एवं अंत में आभार पं. ओमप्रकाश त्रिवेदी ने माना समारोह के पश्चात श्री महालक्ष्मी नारायण एवं आंकड़े श्ववर महादेव की महाआरती की गई तथा भोग के साथ ही समाज का भोगप्रसादी (अन्नकूट ) का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उपरोक्त जानकारी अन्नकूट एवं सम्मान समारोह के मीडिया प्रभारी पं. अनूप शर्मा ने दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.