अयोध्या फैसले के मद्देनजर शांति सद्भावना बनाए रखने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पैगामे अमन कांफ्रेस का किया आयोजन | New India Times

अबरार अहमद/नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

अयोध्या फैसले के मद्देनजर शांति सद्भावना बनाए रखने के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने पैगामे अमन कांफ्रेस का किया आयोजन | New India Times

भारत के सबसे बड़े और बहुचर्चित राम जन्म भूमि एवं बाबरी मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाने वाला है, कोर्ट के फैसले के तहत पूरे देश मे प्रशासन ने धारा 144 लगा रखी है और सीआरपीएफ और पुलिस के जवान हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इसी सिलसिले में भोपाल के बुधवारा स्थित अफ़कार शादी हाल में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता और पदाधिकारियों ने भोपाल जैसे अमन पसंद शहर और भोपाल की गंगा-जमुना तहज़ीब को बरकरार रखने के लिए पैगामे अमन कांफ्रेस का आयोजन किया जहां भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नेताओ ने शांति सद्भावना के लिए हुए आयोजन में अपने अपने विचार व्यक्त किए।

भारतीय जनता पार्टी की इस पैगामे अमन कांफ्रेस में अल्पसंख्यक मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद, अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष सनव्वर पटेल, विश्व हिंदू परिषद के खगेन्द्र भार्गव, साध्वी कल्पना, भारतीय जनता पार्टी के नेता शफीक अहमद, शहरयार अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चे की प्रदेश सदस्य फरहाना खान के साथ ही भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चे के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

By nit