पुलिस थाना अाम्बुआ में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान | New India Times

रहीम शेरानी/बृजेश खंडेलवाल, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

पुलिस थाना अाम्बुआ में चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान | New India Times

अलिराजपुर जिले के आम्बुआ पुलिस थाने के अंतर्गत ग्राम टेमाची में शुक्रवार को आने-जाने सभी वाहनों की चेकिंग की गई।
एएसआई मोहम्मद अफजल खान ने बताया कि
पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा के निर्देश एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आरसी भाकर एवं थाना प्रभारी विकास कपीस के मार्गदर्शन में शुक्रवार को दिनभर वाहनों की चेकिंग की गई। अयोध्या के राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना वाला है इस बात को लेकर पुलिस प्रशासन सभी वाहनो को चैकिंग कर रही है ताकि कोई
संदिग्ध व्यक्ति या वाहन इस क्षेत्र में ना आ सके जिससे यहां की शांति भंग ना हो।
एएसआई खान ने बताया कि चेकिंग के दौरान सभी दो पहिया वाहन चालकों को जीवन सुरक्षा के लिए हेल्मेट पहनने की समझाइश भी दी गई जिससे आपका अमूल्य जीवन सुरक्षित रहे।
चेकिंग अभियान में प्रधान आरक्षक भुवानसिंह, आरक्षक अजय आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article