अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; भोपाल रेलवे स्टेशन वर्ल्ड क्लास A1 कैटेगरी में शामिल, जल्द शुरू होगा रिडेवलपमेंट कार्य | New India Times​केन्द्रीय रेलवे मंत्रालय ने देश के प्रमुख रेलवे स्टेशनों को पब्लिक-प्राईवेट पार्टनरशिप के तहत A 1 और A कैटेगरी में विकसित करने की अपनी महत्वकांक्षी योजना में भोपाल रेलवे स्टेशन को भी A1 कैटेगरी में शामिल किया है। भोपाल रेलवे स्टेशन मध्यप्रदेश का अकेला स्टेशन होगा जिसे इस महत्वकांक्षी योजना में आगामी फरवरी तक वर्ल्ड क्लास स्टेशनों में विकसित किया जाएगा।
वेस्ट्रन सेन्ट्रेल रेलवे के चीफ इंजीनियर जीएल गोयल के अनुसार भोपाल रेलवे स्टेशन को A 1 कैटेगरी में विकसित करने के लिए टेंडर हो चुके हैं। रेलवे स्टेशन का प्रस्तावित डेवलपमेंट आगामी फरवरी तक करने का प्रस्ताव है।
रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए सेल्फ टिकिट काउंटर, एलीवेटर्स, वाय-फाय हॉट स्पॉट, वेटिंग लाउन्ज, फूड कोर्ट आदि बनाए जाएंगे। सभी प्लेटफार्म पर मॉर्डन शेड्स लगाए जाएंगे। साथ ही साथ जरूरत के मुताबिक प्लेटफार्म को लंबा भी किया जाएगा। रेलवे के आसपास भीड़ को कम करने के लिए पैसेंजर्स के लिए सब-वे और मल्टी पार्किंग फैसेलिटी भी मौहय्या कराई जायेगी। पूरे रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई के लिए अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article