राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र) NIT:

प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन सुबह 10:30 से 1:00 तक किया गया। निर्धारित समय में 16 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें 10 आवेदन गरीबी रेखा में नाम जोड़ने के लिए, दो नवीनीपट्टी, एक मजदूरी पट्टा के लिए एवं अन्य आवेदन प्राप्त हुए जिसे संबंधित विभाग को सौंपा गया। कई विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित नहीं हुए जिन्हें अनिवार्य अधिकारी ने नोटिस जारी करने के आदेश दिए।
बैठक में मुख्य रूप से आर के पटेल अनुभिगीय अधिकारी राजस्व, कुलदीप पाराशर तहसीलदार, सुश्री पूजा जैन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत देवरी, सुश्री प्रंजलि राय एस डी ओ पीएचई, एक के चौरसिया एसडीओ पीडब्लूडी, सी पी राय सीएमओ नगर पालिका, पी के सिंह नजूल अधिकारी, आर के जैन बीईओ, पवन पटेल लोकसेवा, हरिकृष्ण चौबे, अभय वर्मा बीएसई, भार्गव मंडी सचिव, रामगोपाल बड़ेरिया, मोहम्मद इलयास नर्सरी विभाग, डी के श्रीवास्तव कृषि विस्तार अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
