गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

बीजेपी को जीत दर्ज कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। टांडा विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता ने कहा कि जलालपुर विधानसभा की सीट योगी जी की झोली में हर हाल में डालना चाहते हैं। टांडा विधायक प्रतिनिधि श्याम बाबू गुप्ता ने जनसभा को संबोधित करते हुए बताया कि, हमें पूरा विश्वास है कि हर हाल में जलालपुर की सीट भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करवाएगी।
आपको बताते चलें कि, उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को उप−चुनाव उत्तर प्रदेश में होने वाले हैं। जिसको लेकर प्रदेश में सियासी गरमा−गरमी तेज हो गई है। यानी दीवाली से पहले नतीजे आएंगे। अब देखना यह होगा कि किसकी दीवाली मनेगी और किसका दिवाला निकलेगा।
बीजेपी के श्याम बाबू ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इसीलिए आपको अपनी प्रतिष्ठा बचाए रखने के पूरे प्रयास करने होंगे। नहीं तो विपक्ष को भाजपा पर हमले का मौका मिल जाएगा।
जिन 11 सीटों पर मतदान होना है उसमें जलालपुर (अंबेडकर नगर) भी शामिल है। वैसे भी ढाई साल में योगी आदित्यनाथ के लिए कोई चुनौती नहीं खड़ा कर पाया विपक्ष, साथ ही साथ श्याम बाबू ने बताया कि
बीजेपी कश्मीर से 370 हटाने, तीन तलाक, एनआरसी, अयोध्या मसले और बड़े ही ऐतिहासिक काम किए हैं और आगे ऐतिहासिक करने जा रही है जिसको लेकर जलालपुर की जनता जलालपुर उम्मीदवार राजेश सिंह को भारी मतों से विजई बनाएगी।
