रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
झाबुआ जिले के उमरकोट राजगढ़ रोड पटेल मोहल्ले में निवासरत आनंदीलाल पटेल के घर में अज्ञात लोगों के द्वारा सुने मकान में दोपहर के समय धावा बोल दिया।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को सुबह वे खेत पर कार्य करने गए थे दोपहर करीब सवा 12 बजे अन्य सदस्य भी ताला लगाकर किसी काम से बाहर निकल गए थे। करीब 6 बजे के बाद लौटे तो दरवाजे का इंटरलॉक टूटा था, अंदर जाकर देखा तो पूरा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखे हजारों रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर और जरूरी दस्तावेज गायब थे।
उनकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
