मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे: जदयू | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे: जदयू | New India Times

जदयू के प्रदेश कार्यालय पटना से बताया गया है कि 17 अक्टूबर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए नीतीश कुमार और सुशील कुमार मोदी चुनाव प्रचार करेंगे।

दिनांक 21 अक्टूबर 2019 को होने वाले बिहार विधानसभा उप-चुनाव एवं समस्तीपुर लोकसभा उप-चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन समर्थित उम्मीदवारों के चुनावी सभा को संबोधित करने हेतु दिनांक 17 अक्टूबर 2019 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री, बिहार, श्री नीतीश कुमार एवं माननीय उप-मुख्यमंत्री, बिहार, श्री सुशील कुमार मोदी के साथ दरौन्दा विधानसभा क्षेत्र के लाल बहादूर शास्त्री उच्च विद्यालय के मैदान, बगौरा, प्रखण्ड-दरौन्दा, समस्तीपुर लोकसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय का मैदान, शिवाजीनगर, प्रखण्ड-शिवाजीनगर एवं किशनगंज विधानसभा क्षेत्र के कचहरी मैदान, पोठिया, प्रखण्ड-पोठिया के लिए हवाई मार्ग से प्रस्थान करेंगे। तदोपरान्त रात्रि विश्राम हेतु पटना वापस आयेंगे।

साथ ही दिनांक 18 अक्टूबर 2019 को माननीय मंत्री, श्री कृष्णनन्दन वर्मा के साथ हवाई मार्ग द्वारा प्रस्थान कर बेलहर विधानसभा क्षेत्र के झामा मैदान, बेलहर, प्रखण्ड-बेलहर में, नाथनगर विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय के मैदान, बहादुरपुर, प्रखण्ड-सबौर में तथा सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय का मैदान, सिमरी बख्तियारपुर, प्रखण्ड-सिमरी बख्तियारपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर पटना वापस लौटेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.