पश्चिम बंगाल में संघ कार्यकर्ता के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर भगवा परिवार के लोगों ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पश्चिम बंगाल में संघ कार्यकर्ता के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर भगवा परिवार के लोगों ने सौंपा ज्ञापन | New India Times

पिछले दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता बंधु प्रकाश पाल व उसके परिवार की हत्या करने वाले हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर भगवा परिवार द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री भारत सरकार के नाम धार सीएसपी संजय मुले को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में बताया गया है कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में संघ कार्यकर्ता बंधुप्रकाश पाल व उनके परिवार जिसमें उनका 8 वर्ष का पुत्र एवं गर्भवती पत्नी की रोहिंग्या मुसलमानों ने घर में घुसकर जघन्य हत्या कर दी जिसमें समस्त हिंदू समाज में बेहद गुस्सा है। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को जरूरत से ज्यादा खुली छूट दी जा रही है एवं राजनीतिक संरक्षण देकर उन्हें वहां बसाने का षडयंत्र किया जा रहा है जिसके कारण मुसलमानों द्वारा खुलेआम हिंदू समाज पर हमला करके लोगों को मौत के घाट उतारा जा रहा है जिसमें समस्त राष्ट्र के वासियों द्वारा हत्याकांड की घोर निंदा की जाती है एवं उस हत्याकांड के आरोपी व साजिशकर्ताओं को खुलेआम फांसी की मांग हिंदू समाज करता है। पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा तुष्टीकरण की नीति को अपनाकर राष्ट्र द्रोही रोहिंग्या मुसलमानों को खुला संरक्षण दिया जा रहा है जिसके कारण देश में अस्थिरता एवं गृह युद्ध का वातावरण निर्मित होता है, महोदय से निवेदन है पश्चिम बंगाल की सरकार को बर्खास्त कर वहां राष्ट्रपति शासन लगाया जाए एवं नरभक्षी रोहिंग्या घुसपैठियों को भारत देश से बाहर निकाला जावे व उनका जो लोग समर्थन करते हैं उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जावे।

ज्ञापन का वाचन लोकेश त्रिवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भगवा परिवार के संस्थापक देवकरण जाट, नगर अध्यक्ष चेतन खेर सहित समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी विशाल माली द्वारा दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.