शिरपुर शुगर मील किसने बंद कराई: डॉ. जितेंद्र ठाकुर | New India Times

मुजीब उर रहमान शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:शिरपुर शुगर मील किसने बंद कराई: डॉ. जितेंद्र ठाकुर | New India Times

निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र ठाकुर ने कल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को फायदा पहुंचाने वाले शिरपूर शेतकरी शुगर मिल किसने बंद कराई? उन्होंने ऐसा सवाल नेताओं से पुछने का आह्वान जनता को किया। वे होलनांथे, थालनेर की जन आशिर्वाद सभा मे बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि एक – दुसरे पर घिनौने आरोप लगाने वाले अब गले मिलने की बात करते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।शिरपुर शुगर मील किसने बंद कराई: डॉ. जितेंद्र ठाकुर | New India Times

कल निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. जितेंद्र ठाकुर अपने प्रचार हेतू तहसील के होलनांथे, थालनेर परिसर में ‘जन आशीर्वाद’ दौरा निकाला था। जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. ठाकुर ने शिरपूर शुगर मील को लेकर नेताओं से जबाब मांगने की अपील की। वहीं एक -दूसरे पर आरोप लगाने वालों के अब गले लगाने वालों पर जोरदार प्रहार किया साथ ही अपने साथ षडयंत्र होने की बात कही। किसानों को रास्ते पर लाने वाले पार्टी को बदलने से स्वच्छ नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेरे साथ कोई नेता नहीं है पर जनता मेरे साथ है।

इस अवसर पर केवलसिंग राजपूत, मोहन पाटील, राजेंद्र गिरासे, पदमसिंग जाधव, संभाजी पाटील, चंदनसिंग राजपूत, कन्हैयालाल पावरा, दत्तात्रय पाटील, नितीन राजपूत, मिलींद पाटील, रामेश्वर पाटिल, सलीम शेख, गोपाल राजपूत आदि उपस्थित थे। सभा का आयोजन डॉ. जितेंद्र ठाकुर युवा सेना ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.