गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया रामलीला मैदान में साफ-सफाई | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया रामलीला मैदान में साफ-सफाई | New India Times

गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों ने रामलीला मैदान में साफ सफाई की। उच्च अधिकारी के निर्देश पर यहां खीरों कस्बे में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाकर खीरों कस्बे के रामलीला मैदान की सफाई की। खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में चले इस अभियान में साफ-सफाई की गई और जैविक-अजैविक कूड़े का निस्तारण किया गया।

स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को खीरों कस्बे में पुलिस ने सफाई अभियान चलाकर रामलीला मैदान में सफाई की। जैविक-अजैविक कूड़े का अलग-अलग निस्तारण किया। इसके बाद खीरों थाना प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को जैविक- अजैविक कूड़े का अलग-अलग निस्तारण प्रबंधन करने की जानकारी दी साथ ही समय-समय पर स्वच्छता बनाए रखने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम करते रहने के लिए प्रेरित भी किया गया। सफाई अभियान में एसआई श्री बाबू, एसआई अहमद जमा खान, हेड कास्टेबल राजकुमार सिंह, के अलावा रिजवान, बीडीसी नाज़िम अली, भुल्लन, प्रधान प्रतिनिधि सुशील कुमार के साथ अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article