पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्यशाला क किया गया आयोजन | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पोषण एवं स्वास्थ्य जागरूकता पर कार्यशाला क किया गया आयोजन | New India Times

विकासखंड तिरला के अन्तर्गत कन्या हाईस्कूल तिरला में “राष्ट्रीय पोषण माह” अन्तर्गत बालिकाओं को माहवारी स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग के डॉ. रिंकु कायथ द्वारा बताया गया कि किशोरी बालिकाओं को माहवारी के समय स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए और माहवारी के समय साफ-सफाई व सेनेटरी पेड का उपयोग करना चाहिए। इसके संबंधी बालिकाओं को माहवारी के दौरान होने वाली समस्याओं के निराकरण के बारे में बताया गया एवं स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता संबंधी जानकारी दी गई। इसके साथ ही आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती रूपवंति डावर द्वारा पोषण के बारे में जानकारी दी व स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर शासकीय कन्या हाईस्कूल प्राचार्य श्रीमती कल्पना नालकर, जिला समन्वयक श्री भगवत चिलहाटे, समस्त स्टॉप व डॉ. रिंकु कायथ, समस्त मेडिकल स्टॉफ व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.