राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के लिए पोषण जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के लिए पोषण जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसायटी एवं निदेशक आयुर्वेद सेवाएं, लखनऊ प्रो० एस०एन० सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी लखीमपुर डॉ० डी०के० द्विवेदी के संयोजन में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत गोल्डन पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में आयुष योग वेलनेस सेंटर, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, फूलबेहड़ के द्वारा पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

पोषण जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को चिकित्सालय प्रभारी शिव शंकर सिंह द्वारा सही पोषण के लिए भोजन में प्रतिदिन हरी सब्जियों, दाल, दलिया, दूध आदि पोषक आहार के नियमित सेवन हेतु प्रेरित किया।

योग प्रशिक्षक अमित कुमार ने बच्चों को बताया कि हमें प्रत्येक 6 माह में कीड़े की दवा लेनी चाहिए साथ ही स्वच्छ-साफ कपड़े पहनने, नाखून काटकर हाथों को साबुन से धोने और आस- पास के वातावरण को साफ रखने से कई बीमारियां दूर रहती हैं तथा हमें सही पोषण प्राप्त होता है।

योग सहायक प्रिंस रंजन ने पोषण हेतु आहार के माध्यम से यौगिक उपचार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु योग के महत्व को बताते हुए योगासन, ब्रेन पावर योग और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया।

इस दौरान विद्यालय की प्रबंधिका फातिमा खातून, विपिन रावत, आकाश कुमार, शगुफ्ता, नाजरीन, शहरबानो सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.