दबंगों के हौसले बुलन्द, शिकायतकर्ता को जान से मारने की कोशिश, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

योगेश तिवारी, ब्यूरो चीफ, बाराबंकी (यूपी), NIT:

दबंगों के हौसले बुलन्द, शिकायतकर्ता को जान से मारने की कोशिश, पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप | New India Times

सिरौलीगौसपुर कोतवाली बदोसरांय के अन्तर्गत ग्राम मोहदीपुर में दबंगों के हौसले इतने बुलन्द हैं कि मेन रास्ते पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है जिसकी शिकायत पुलिस से करने पर दबंगों ने मारने के लिए शिकायतकर्ता को ही दौड़ा लिया।

बताया जाता है कि दबंगों के लिए कोतवाली बदोसरांय पुलिस कोई भी मायने नहीं रखती है। शायद कोतवाली बदोसरांय पुलिस किसी बड़े हादसे के इंतज़ार में है। पीड़ित ने बताया कई बार प्राथना पत्र देने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई है।

बताते चलें कि मामला थाना कोतवाली बदोसरांय के अन्तर्गत ग्राम मोहद्दीनपुर का है जहां पीड़ित आशीष कुमार वर्मा ने पार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही दबंग राकेश कुमार व रामरूप व रामू पुत्रगण जानकी प्रसाद ने सार्वजनिक रास्ते पर घर के सामने नांद रखकर खूंटा गाड़ लिया है।पीड़ित व पीड़ित की पत्नी ने कहा कि थाना बदोसरांय में इकरार नामा लिखा है राजस्व विभाग व पुलिस प्रशासन के निर्णय होने पर कब्जा करना इतने में दबंग आग बबूला होकर पीड़ित की पत्नी को गंदी गंदी गाली देकर पीड़ित को बांका लेकर जांन से मारने की नियत से दौड़ा लिया पीड़ित किसी तरह कोतवाली बदोसरांय भाग कर अपनी जांन बचा पाया पीड़ित ने यह भी बताया कि उक्त दबंगों पर अगर जल्द ही कोई कार्यवाही नहीं की गई तो पीड़ित दबंगों के हाथों मरने से अच्छा घर के सामने बने कुएं में कूद कर अपनी जांन दे देगा। पीड़ित ने थाना कोतवाली बदोसरांय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.