10 लाख रुपये से अधिक आय वालों का रिटर्न भरना होगा आसान | New India Times

Edited by Sarwar Khan Zariwala;नई दिल्ली, NIT; ​10 लाख रुपये से अधिक आय वालों का रिटर्न भरना होगा आसान | New India Timesअब 50 लाख तक की इनकम वालों को भी अपना इनकम टैक्स रिटर्न भरने में कई सारे पेज नहीं भरने होंगे। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ल्दभ इस बारे में दिशा-निर्देश जारी करने वाला है। यह सुविधा केवल 5 लाख तक की वार्षिक इनकम वालों को देने की घोषणा वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अपने बजट भाषण में की थी।

हर वर्ष1 जुलाई को इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना होता है। उससे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट मार्च के आखिरी हफ्ते में या फिर अप्रैल के पहले हफ्ते में आईटीआर फॉर्म जारी करता है, जो कि पिछले वित्त वर्ष के रिटर्न को भरने के लिए प्रयोग होगा है।

सरकार का मानना है कि आईटीआर में 50 लाख की सीमा वालों के लिए सिंगल पेज फॉर्म जारी करने से कई लोग आसानी से अपने फॉर्म को भर सकेंगे। सरकार ने पहली बार रिटर्न भरने वालों को किसी भी तरह की स्क्रूटनी से राहत का एलान किया था, बशर्ते उनकी कमाई 5 लाख रुपए सालाना से कम हो।​10 लाख रुपये से अधिक आय वालों का रिटर्न भरना होगा आसान | New India Timesइनकम टैक्स विभाग के आंकड़ों के हिसाब से देश भर में 29 करोड़ लोगों के पास पैन कार्ड है, लेकिन केवल 6 करोड़ लोग ही अपना रिटर्न फाइल करते हैं। विभाग के सूत्रों के अनुसार, अब नए पेज को इस तरह से बनाया जा रहा है कि आम लोगों को सीए की मदद न लेने पड़े और वो अपने आप ही रिटर्न को आसानी से फाइल कर सकें। 

  • 1 करोड़ तक की इनकम वालों पर लगेगा 10% सरचार्ज

वित्त मंत्री द्वारा बजट में की गई घोषणा के अनुसार, इस वित्त वर्ष से 50 लाख से 1 करोड़ तक की इनकम वालों को अपनी कमाई पर 10 फीसदी अतिरिक्त सरचार्ज भी देना होगा। 1 करोड़ से ज्यादा की कमाई पर 15% सरचार्ज लिया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.