महाराष्ट्र के धुले में बस और ट्रक में आमने-सामने से हुई जबरदस्त टक्कर, 15 लोगों की मौत, 35 यात्री घायल | New India Times

सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के धुले में बस और ट्रक में आमने-सामने से हुई जबरदस्त टक्कर, 15 लोगों की मौत, 35 यात्री घायल | New India Times

महाराष्ट्र के धुले में रविवार देर रात राज्य परिवहन की बस और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर समेत 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 35 यात्री जख्मी हुए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। यह हादसा धुले में शाहदा-डोंडीचा रोड पर हुआ। बस धुले से औरंगाबाद जा रही थी जिसमें 50 से ज्यादा लोग सवार थे।

महाराष्ट्र के धुले में बस और ट्रक में आमने-सामने से हुई जबरदस्त टक्कर, 15 लोगों की मौत, 35 यात्री घायल | New India Times

एसपी विश्वास पंधारे ने मीडिया को बताया कि बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हुई। मरने वालों में 3 महिलाएं शामिल हैं। घायलों का इलाज शहादा के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर देर रात मंत्री जयकुमार रावल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article