सैयद आरिफ़ मीर दरगाह हज़रत निजामुद्दीन औलिया उर्फ़ शाह भिक़ारी के सज्जादा नशीन सैयद ऐहफ़ाज़ मीर के उत्तराधिकारी बने | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सैयद आरिफ़ मीर दरगाह हज़रत निजामुद्दीन औलिया उर्फ़ शाह भिक़ारी के सज्जादा नशीन सैयद ऐहफ़ाज़ मीर के उत्तराधिकारी बने | New India Times

दरगाह हज़रत निजामुद्दीन औलिया उर्फ़ शाह भिक़ारी के सज्जादा नशीन सैयद ऐहफ़ाज़ मीर के 11 अगस्त 2019 को निधन होने से उनके उत्तराधिकारी के रूप में उनके सुपुत्र सैयद आरिफ़ मीर को गद्दीनशीन बनाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन रविवार दोपहर 3 बजे शाही जामा मस्जिद के इमाम सैयद इकराम उल्ला बुखारी के संरक्षक में सम्पन्न हुआ। जिसमें नगर की विभिन्न दरगाहों के सज्जादा नशीनों सहित मध्यप्रदेश स्टेट हज कमेटी भोपाल के सदस्य नफ़ीस मंशा खान, ज़िला हज कमेटी के अध्यक्ष हाजी मतीन अजमल, सेवानिवृत्त खाद्य निरीक्षक सैयद इरशाद मीर, दानिश स्कूल के संचालक सैयद जावेद मीर, हकीमिया स्कूल के एनसीसी अधिकारी एवं शायर तफ़ज़ील मुफ़्ती (तफ़्ज़ील ताबिश), नागझिरी क्षेत्र के प्रभाव शाली व्यक्ति युसुफ बक्ष एवं सैयद अनवार उल्ला बुखारी आदि ने शिरकत की। सैयद इकराम उल्ला बुखारी ने सामूहिक दुआ की और सलात व सलाम पर कार्यक्रम समाप्त हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article