अकबरपुर लखनऊ कबाबी रेस्टोरेंट के मालिक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर लखनऊ कबाबी रेस्टोरेंट के मालिक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद | New India Times

अकबरपुर ब्लॉक समीप स्थित बीते दिनों लखनऊ कबाबी रेस्टोरेंट के मालिक पर जानलेवा हमला किया गया, दबंगों की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।

होटल संचालक अब्बास रिजवी ने बताया कि पहले से शराब के नशे में धुत थे और रेस्टोरेंट बंद होने के समय जबरदस्ती खाया खाना, फिर सिगरेट रेस्टोरेंट के अंदर पीने लगा जिस पर रोका गया तो होटल के नौकर को थप्पड़ जड़ दिया। फिर रेस्टोरेंट में जमकर गालियां दी। अब्बास के मुताबिक आरोपी श्याम बाबू पुत्र झगरू सोनकर, निवासी मोहसिनपुर मंसूरपुर अपने दो साथियों के साथ रेस्टोरेंट् कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे जब हम रेस्टोरेंट बंद कर रहे थे तभी 3 युवक बाइक से आए और उन्होंने खाने का आर्डर दिया।हमने खाना खत्म होने की जानकारी दी लेकिन वो गाली देते हुए अंदर घुस आए। किसी भी तरह इन्हें बाहर निकाला गया फिर यह तीनों घात लगाए छुपे बाहर बैठे हुए थे जैसे ही मैं अपनी गाड़ी पर बैठा यह ईट से हमला करने लगे फिर मुझे गाड़ी से खींच कर नीचे उतारा गया, मैंने अपनी जान बचाने के लिए इनका डटकर मुकाबला किया जिसकी सूचना मैंने पुलिस को दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि श्याम बाबू दबंग और मन बढ़ किस्म का व्यक्ति है, हाल में ही अपने साथियों के साथ एक बीजेपी सभासद की भी बेरहमी से पिटाई कर दी थी।

क्या कहना है पुलिस का? अकबरपुर लखनऊ कबाबी रेस्टोरेंट के मालिक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी कैमरे में वारदात हुई कैद | New India Times

इंस्पेक्टर अकबरपुर कोतवाली नीरज सिंह का कहना है, ‘वादी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रेस्टोरेंट के सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की तलाश चल रही है, एक को गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही फरार चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार होंगे।

By nit