संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच मुरादाबाद के तत्वधान में सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

आलम वारसी, ब्यूरो चीफ, मुरादाबाद (यूपी), NIT:

संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच मुरादाबाद के तत्वधान में सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन | New India Times

रविवार को संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच मुरादाबाद के तत्वधान में दिल्ली रॉड स्थित निरंकारी सत्संग भवन पर विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह जी की याद में लगाया गया क्योंकि 24 अप्रैल 1980 को उन्होंने मानवता के लिए अपने नश्वर शरीर का त्याग किया था उनके साथ साथ चाचा प्रताप सिंह ने भी नश्वर शरीर का त्याग किया था। शिविर का शुभारंभ श्री विनोद भाटिया जी द्वारा किया गया। शुभम के पश्चात उन्होंने संबोधन में कहा कि आज हम सभी को इस रक्त दान शिविर के अवसर पर उपस्थित होकर मानवता के कल्याण के लिए रक्तदान कर रहे हैं। क्योंकि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है रक्तदान महादान है संसार के प्रति प्राणी के लहू का रंग लाल ही होता है हमें नहीं पता कि यह रक्त किस व्यक्ति को चढ़ेगा। और उसके जीवन में खुशियां का संचार करेगा संसार के प्रतिदान से बढ़कर रक्तदान है और इससे बड़ा कोई भी दान नहीं है इस अवसर पर ऑल इंडिया मेडिकल इंसिटीटूट नई दिल्ली के डॉक्टर रमेश जैन, डॉक्टरों भंडारी, डॉ दिनेश, संजय गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, रवि गोस्वामी, प्रेमचंद ,डॉ साहिल आदि द्वारा 115 का लोगों का पंजीकरण कर 75 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
वहीं जिला चिकित्सालय की टीम भी आर आर एस सैनी के नेतृत्व में रक्तदान एकत्रित करने पहुँची टीम ने 97 निरंकारी भक्तों का पंजीकरण कर 95 यूनिट रक्त एकत्रित किया।
वहीं मंसाराम निरंकारी संयोजक संत निरंकारी ब्रांच मुरादाबाद ने कहा कि ।इस शिविर में कुल 170 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया इस अवसर पर संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच मुरादाबाद के स्वम सेवको द्वारा रक्तदान के प्रति समाज में जागरुकता पैदा की गई जिसके कारण रक्त दाताओं में रक्तदान के प्रति अत्यधिक उत्साह देखा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article