श्री बाबा भोलेनाथ शाही अंदाज में नगर भ्रमण पर, ढोल-ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ निकले | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

श्री बाबा भोलेनाथ शाही अंदाज में नगर भ्रमण पर, ढोल-ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ निकले | New India Times

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ शाही अंदाज में नगर भ्रमण पर प्रजा के हाल जानने निकले।
छबीने की परंपरा को प्रारंभ पंडित श्री मोहनलाल जी वैद्य द्वारा सन् 1969 से उस परंपरा को प्रतिवर्षानुसार नियमित रूप से निभाया जा रहा है तथा इस वर्ष 50 वर्ष पूर्ण होने पर भगवान श्री भोलेनाथ का शाही छबीना इन्ही के सुपुत्र भागवताचार्य पं. दीपक वैद्य के द्वारा 50 वीं वर्षगांठ पर छबीना बड़े धुमधाम के साथ निकाला गया।
श्री निलकंठेश्वर महादेव मंदिर छत्रीपूरा ( तिरला ) से छबीना प्रारम्भ होकर परंपरानुसार श्री रणथंभौर गणेश मंदिर तिरला पहुंच कर जहाँ से भगवान भोलेनाथ पालकी (डोला) में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर शाही अंदाज से निकलें।श्री बाबा भोलेनाथ शाही अंदाज में नगर भ्रमण पर, ढोल-ढमाकों के साथ भव्य शोभायात्रा के साथ निकले | New India Times

पुरे नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया और महिलाओं द्वारा भगवान भोलेनाथ की पुजा अर्चना करते हुए भगवान भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।
छबीना नगर भ्रमण के बाद मंदिर पहुंचकर महाआरती का आयोजन किया व महाप्रसादी का वितरण किया गया ।
इस छबीना के लिए थाना प्रभारी द्वारा पुलिस स्टॉफ मौजूद रखा गया,जिससे यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सके।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.