मशहूर मिठाई की दुकान में शौचालय के पानी से बन रही थीं मिठाइयाँ, एसडीएम की जांच में हुआ खुलासा | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

मशहूर मिठाई की दुकान में शौचालय के पानी से बन रही थीं मिठाइयाँ, एसडीएम की जांच में हुआ खुलासा | New India Times

जोधपुर मिष्ठान को शहर की सबसे उम्दा मिठाइयों के लिए जाना जाता है और ए क्लास के लोगों की पहली पसंद है यहां की आकर्षक दिखने वाली मिठाईयां, लेकिन अगर आपसे कहें कि इन मिठाइयों में गंदे शौचालय के पानी की मिलावट है तो??? लगा न झटका…मुझे भी लगा। ग्वालियर कलेक्टर अनुराग चौधरी के निर्देश पर एसडीएम पुष्पा पुषाम ने ग्वालियर के कटोराताल पर फेमस जोधपुर मिष्ठान भंडार को चेक किया तो कुछ यही बेचैन करने वाला मामला सामने आया। जोधपुर मिष्ठान कटोराताल पर शौचालय के पानी से मिठाईयां बन रही थीं।

इस जोधपुर मिष्ठान भंडार में रखी मिठाइयां तो ललचा रही थी..लेकिन पास ही में जब इसके कारखाने में टीम पहुंची तो देखकर सभी दंग रह गए। नीचे से टूटे दरवाजे के शौचालय से सटकर मिठाईयां तैयार हो रही थी। मिठाइयों को बनने के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी भी इसी गंदे शौचालय से सप्लाई हो रहा था। फ़ोटो आपके सामने है उस शौचालय का कि शौचालय से सटकर मिठाईयां तैयार हो रही थी। मिठाइयों को बनने के लिए इस्तेमाल होने वाला पानी भी इसी गंदे शौचालय से सप्लाई हो रहा था।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.