इस रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को दें हेल्मेट: अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री | New India Times

Edited by Sabir Khan,

मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

इस रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों को दें हेल्मेट: अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री | New India Times

वृंदावन में श्रीधाम में आयोजित आयोजित भागवत कथा के दौरान अंतरराष्ट्रीय भागवत आचार्य डॉक्टर मनोज मोहन शास्त्री ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ सामाजिक सरोकार को लेकर भागवत वक्ता के रूप में सभी शिष्यों के समक्ष देश में पहली बार किसी भागवताचार्य ने अपनी पहल के अंतर्गत उन्होंने देश में पहली बार देश की विकराल समस्या को भागवत कथा के दौरान कहा सड़क हादसे देश में विश्व में सबसे अधिक होने के कारण हर वर्ष डेढ़ लाख लोगों की जान चली जाती है जो विश्व में सबसे अधिक है इन दुर्घटनाओं में देश के नौजवान सड़क हादसों में आए दिन मर रहे हैं इसमें सबसे बड़ा कारण के लोग यातायात नियमों का पालन नहीं करते हैं इसलिए आए दिन सड़क हादसेे घटित हो रहे हैं उन्होंने पूरे परिवार को यातायात नियमों का पालन करने का अनुरोध किया साथ ही महिलाओं को हिदायत दी के जब भी आपके पति बच्चे और घर के पुरुष काम के लिए बाहर निकले तो टू व्हीलर वाहन पर हेलमेट का साथ ही फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें आप सुरक्षित हैं तो परिवार सुरक्षित है इसलिए हर व्यक्ति को इन नियमों के साथ साथ यातायात नियमों का पालन करना चाहिए आने वाले रक्षाबंधन पर सभी माता बहने अपने भाइयों के लिए इस रक्षाबंधन मिठाई के साथ इस बार अधिक से अधिक संख्या में हेलमेट उपहार में दें और राखी बांधते समय भाइयों की रक्षा का वचन ले जब भी वह टू व्हीलर वाहन चलाएंगे तो हेलमेट का उपयोग करेंगे l और सड़क पर जब भी चलेंगे यातायात नियमों का पालन करेंगे जिससे सड़क दुर्घटनाओं कम हो सकेंगी घर का मुखिया सुरक्षित तो पूरा परिवार सुरक्षित इसलिए मेरी बातों को आज से ही वर्णन करना शुरू कर दो।

इस अवसर पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में इस अनोखी पहल के लिए अंतर्राष्ट्रीय भागवताचार्य डॉ मनोज मोहन शास्त्री उनको इस यादगार पल के लिए तस्वीर भेंट करके दुपट्टा पहनाकर सम्मानित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने भागवताचार्य डॉ मनोज मोहन शास्त्री से कहा अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने वह पूरे देश में इसका प्रचार-प्रसार अपने माध्यम से हर भागवत कथा में करिएगा इसके लिए हम आपको पूरी टीम की तरफ से बधाई देते हैं।

ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति की टीम से सम्मानित करने वालों में मनोज शर्मा, हेमंत अग्रवाल, राहुल शर्मा मुकेश शर्मा, अशोक तिवारी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.