पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

सोमवार को नृत्यम डांस एकेडमी चाणक्यपुरी धार में राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में नन्ही-नन्हीं बच्चियों ने राखी बनाई और सबसे सुन्दर राखी बनाने वाले बच्चों को पुरस्कार दिया गया । इसके साथ ही गायत्री शक्तिपीठ धार की श्रीमती प्रज्ञा वैरागी द्वारा संकल्प पत्रों का वितरण किया गया।

एकेडमी के 100 विद्यार्थीयों के लिए राहुल पाटीदार सर ने संकल्प पत्र लिए, इस संकल्प पत्र मै एक बहन अपने भाई से यह वचन-पत्र के माध्यम से यह वचन ले रही है, कि इस दुनिया की प्रत्येक बहन में आप हमेशा मेरी झलक ही देखोगे और किसी भी बहन पर कोई अनाचार होते देखोगे तो उसे अपनी बहन समझकर उसके मान सम्मान की रक्षा करोगे, अश्लील सामग्री एवं नशा बहनों पर अत्याचार का प्रमुख कारण है, अत: इनका सर्वदा त्याग करोगे।रक्षाबंधन के इस पावन पर्व पर उपहार में आप मुझे यह वचन देना।
इस प्रकार के कार्यक्रम के माध्यम से गायत्री शक्तिपीठ ने समाज में महिलाओं व नन्ही नन्ही बच्चियों पर जो अनाचार हो रहे है, उस पर अंकुश लगाने के लिए यह एक अनोखी पहल की है ।जो कि एक सराहनीय कदम है ।
