झांसी जिले के प्रेमनगर क्षेत्र में नगर निगम के कुछ मुकादम पैसे लेकर भरते हैं हाजिरी, सफाई कर्मियों को बिना काम किए ही मिल जाती है फुल तनख्वा | New India Times

अरशद आब्दी/सूरज कुमार, झाँसी (यूपी), NIT:

झांसी जिले के प्रेमनगर क्षेत्र में नगर निगम के कुछ मुकादम पैसे लेकर भरते हैं हाजिरी, सफाई कर्मियों को बिना काम किए ही मिल जाती है फुल तनख्वा | New India Times

उत्तर प्रदेश के योगी जी की सरकार स्वच्छ भारत अभियान को लेकर नये नये कदम उठा रही है जिससे की प्रदेश में किसी भी प्रकार की बीमारी न फैले और जनता स्वस्थ रहे लेकिन बुंदेलखंड के झाँसी जिले के प्रेम नगर क्षेत्र में नगर निगम के मुकादमों की मनमानी आसमान छू रही है। कुछ ऐसे मुकादमा हैं जो कि सफाई कर्मचारियों से पैसे लेकर उनकी हाजरी लगा देते हैं फिर वार्ड में सफाई हो या न हो और जब भी कोई अधिकारी चेकिंग के लिए आता है तो उन मुकादमों के पास फोन से पहले ही सूचना आ जाती है और फिर वह सब कर्मचारियों को बुला लेता है जिससे उनकी पोल नही खुल पाती है। इस प्रकार से नगर निगम को चुना लगाया जा रहा है।

सूत्रों से पता चला है कि इस खेल में उच्च अधिकारी भी मिले हुये है और उनके ही संरक्षण में चल रहा है पैसे लेकर हाजरी लगाने का यह खेल। एक मुकादम तो अपनी पत्नी से करवाता है काम और खुद घर पर रहता है जबकि उसकी पत्नी खुद एक सफाई कर्मी है लेकिन पति मुकादम होने की वजह से नहीं करना पड़ता है सफाई का काम और उसकी जगह वह अपने पति का काम करती है फिर भी कोई भी अधिकारी कार्यवाही नहीं करता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article