कम्प्यूटर पर अन्य वेबसाइट का संचालन करने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी | New India Times

पवन परूथी /गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कम्प्यूटर पर अन्य वेबसाइट का संचालन करने पर दो कर्मचारियों को नोटिस जारी | New India Times

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी द्वारा शासकीय कार्यालयों में कम्प्यूटर पर शासकीय कार्य को छोड़कर अन्य वेबसाइटों का संचालन पाए जाने पर दो कर्मचारियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए हैं। दोनों कर्मचारियों से सात दिवस के अंदर प्रभारी अधिकारी के माध्यम से जवाब मांगा गया है। नियत अवधि में जवाब प्राप्त न होने की दशा में संबंधित कर्मचारियों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी।

कलेक्टर श्री अनुराग चौधरी द्वारा गत दिवस कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों में कम्प्यूटर पर किए जा रहे कार्यों की जाँच अधिकारियों द्वारा कराई गई थी। जाँच के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के कम्प्यूटर तथा उप नियंत्रक नाप-तौल विभाग के कार्यालय के कम्प्यूटर पर शासकीय कार्य को छोड़कर अन्य वेबसाइटों का संचालन पाया गया था। महिला-बाल विकास विभाग के सहायक वर्ग-3 श्री नेकीराम यादव एवं उप नियंत्रक नाप-तौल विभाग के श्रम सहायक श्री लालचंद हंसमणि को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article