व्यापमं घोटाले की होगी दोबारा जांच, कमलनाथ सरकार ने किया ऐलान | New India Times

अबरार अहमद/नसीम शेख, भोपाल (मप्र), NIT:

व्यापमं घोटाले की होगी दोबारा जांच, कमलनाथ सरकार ने किया ऐलान | New India Times

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापमं घोटाले की जांच दोबारा करने का ऐलान कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने कर दिया है इसलिए अब इस घोटाले की फिर से जांच होगी।

एक गुमनाम चिट्ठी के आधार पर कमलनाथ सरकार ने व्यापमं घोटाले की जांच दोबारा कराने की मंशा ज़ाहिर कर दी हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि अगर जांच हुई तो तत्कालीन सरकार के बहुत से मंत्री और अधिकारी बेनक़ाब होकर सलाखों के पीछे पहुँच जाएंगे।व्यापमं घोटाले में कितने निर्दोष आज जेल में बंद हैं।

वहीं मध्य प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कहा कि व्यापमं घोटाले की दोबारा जांच होगी और जो इस घोटाले में लिप्त पाए जाएंगे वो जेल जाएंगे। कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि तत्कालीन पूर्व सरकार के एक मंत्री को इसलिए हटाया गया था कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को बचाया जा सके और व्यापमं घोटाले में उनका नाम न आए।

कांग्रेस के मंत्रियों के आरोप लगाने पर भाजपा भी जवाब देने के लिए सामने आ गई पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहाकि सरकार जब चाहे जांच करा लें जिससे चाहे जांच करा लें हम तैयार हैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए। वही दूसरी तरफ भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस के मंत्रियों के आरोप का जवाब देते हुए कहाकि जब चाहे जांच करा लो हम तैयार हैं। उन्होंने कहाकि कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के मंत्री सिर्फ जांच का बोलते हैं लेकिन जांच नहीं कराते।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article