साबिर खान/फराज़ अंसारी, लखनऊ (यूपी), NIT:

जानी-मानी लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी शाइन सिटी जो देश के अलग-अलग राज्यों व शहरों में बिजनेस कर रही है पर कस्टमर्स द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। यह कंपनी लोगों को तरह तरह के लुभावने आफर देकर कंपनी में पैसे इंवेस्ट करवा रही है लेकिन अपना वादा पूरा नहीं करती है जिस कारण कंपनी के इंवेस्टर्स में काफी नाराजगी देखी जा रही है। बताया जाता है कि इस कंपनी में लोगों ने अब तक हजारों करोड़ रुपये निवेश किये हैं जो कंपनी की कार्यशैली को लेकर परेशान हैं।

आपको बताते हैं कि शाइन सिटी कंपनी के सीएमडी श्री राशिद नसीम जी जो कि बड़े बड़े वादे तो करते है लेकिन उसको पूरा करने के लिये नही सिर्फ सपने दिखाने के लिए करते हैं। जो व्यक्ति इंडिया के कस्टमर्स की प्रॉब्लम को सॉल्व नहीं कर सकता वो इंटरनेशनल की बात करता है। यही कि इंटरनेशनल लेवल पर काम करने वाली लखनऊ की रियल स्टेट कंपनी शाइन सिटी रियल स्टेट के साथ साथ अन्य कंपनी के प्रोडक्ट्स के साथ काम कर रही है लेकिन आपको बता दें यह कंपनी लोगों के साथ धोखा कर रही है। लोगों का कहना है कि कंपनी जो टाइम देती है उस पर वो व्यक्ति को उसका सामान नहीं दे रही है। बीते दिन की बात है बदायूँ के रहने वाले हसीब अहमद खांन ने 3 मार्च 2019 को एक डायमंड रिंग बुक किया था जिसको करीब पांच महीना हो गया लेकिन अभी तक उसका सामान नहीं मिला। जब भी वह लखनऊ ऑफिस पर जाते हैं और अपने पैसे और सामान के बारे में बोलते हैं तो है वहां पर दीपक भारती और अन्य लोग उनसे बदतमीजी करने लगते हैं और बोलते हैं कि जो हो सके वो कर लेना और आफिस से बाहर जाने को बोलते है जबकि कंपनी ने समान देने के लिए 45 दिन का टाइम दिया था और कहा था कि अगर समान नहीं मिला तो कंपनी पैसे वापस करेगी लेकिन यहां पर कुछ और ही नज़र आ रहा है। कंपनी नए नए चीज़ लेकर आ रही है जो कंपनी के पैसे से नहीं कस्टमर्स के पैसे से हो रहा है।
श्री खांन का कहना है कि कंपनी में पहले आईडी एक्टिवेट करवाते हैं जिसकी कीमत चार हज़ार से शुरू होती है और उसके साथ में 10000 रुपय के शॉपिंग कूपन और साथ जेन्स घड़ी देने का वादा करते हैं लेकिन यहाँ पर श्री हसीब को न तो घड़ी मिली है और न ही कूपन और न ही जो 10000 कि रिंग बुक किए उसको भी कंपनी ने दिया है। श्री हसीब का कहना है कि यह कंपनी लोगों के साथ धोखा कर रही है जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

जानकारी के अनुसार शाइन सिटी कंपनी में एक आर्मी के जवान ने भी जमीन में लाखों रुपए निवेश किया था जिसमें उनके साथ भी धोखा हुआ जिस की शिकायत कल सोमवार उन्होंने लखनऊ के गोमतीनगर पुलिस थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में धारा 409, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत कंपनी के डायरेक्टर्स समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पहले भी कंपनी के खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज हो चुके हैं और अब भी एफआईआर दर्ज करवाने का सिलसिला जारी है।
